रैली निकाल सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक

0
142

फर्रुखाबाद: परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन बाइक रैली निकाली गई। पंपलेट बांटकर आमजन को यातायात नियमों का लेकर जागरुक किया गया। यातायात नियम तोड़ने पर होने वाली कार्रवाई में किए बदलाव के बारे में जानकारी दी। एआरटीओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी मैदान से रैली को रवाना किया गया| इस दौरान एआरटीओ मो० हसीब खां नें कहा कि यातायात नियमों का पालन किया जाए तो ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं नहीं होंगी और न ही कोई चोटिल होगा। बाइक चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।
यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) ने कहा कि यातायात नियमों को मजाक समझकर सड़क पर चलने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए नियमों को कड़ा किया गया है। अभी तो लोगों को जागरुक किया जा रहा है। फिर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रैली में विभागीय कर्मचारियों के साथ अन्य लोग शामिल हुए| यातायात प्रभारी देवेश कुमार आदि रहे| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]