रैली निकाल पर्यावरण एवं स्वच्छता पर किया जागरूक

0
223

फर्रुखाबाद: महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती एवं स्वच्छता अभियान के तहत नगर के बद्री विशाल महाविद्यालय में पर्यावरण एवं स्वच्छता पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया|
कालेज के प्राचार्य डॉ.शरद चंद्र मिश्र के नेतृत्व में पहले कालेज परिसर में ही निबंध,पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद कालेज से ही छात्र-छात्राओं व शिक्षकों नें सामूहिक रूप से पर्यावरण एवं स्वच्छता पर रैली नगर के मुख्य मार्गो पर निकाली| छात्र-छात्रायें स्लोगन पट्टिकाओं के साथ रैली में हिस्सा लिया|
डॉ. एमएच सिद्दीक़ी, डॉ. सीडी यादव, डॉ. रश्मि,डॉ.जयश्री मिश्रा, डॉ. रंजना सिंह (कार्यक्रम प्रभारी), डॉ. प्रभात सिंह, प्रो.अभिषेक शुक्ला, प्रो.राहुल, डॉ.शशिकांत, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. अमरनाथ तिवारी, डॉ. संतोष द्विवेदी एवं प्रो.अवधेश सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]