JAHANGANJ (FARRUKHABAD) : जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौंज के मैकूलाल गोमतीदेवी इंटर कालेज के छात्रों ने रैली के माध्यम से हाथ में लिए स्लोगन लिखी पट्टिकाओं के माध्यम से लोगों को यातायात के नियम सिखाये।
[adrotate banner="3"]
कालेज के छात्रों ने शिक्षकों की अगुआई में शुरू की गयी रैली मैकूलाल गोमतीदेवी इंटर कालेज से आर्यावर्त ग्रामीण बैंक तक निकाली। जहां से रैली वापस होकर दोबारा मैकूलाल गोमती देवी इंटर कालेज पहुंची। जहां पर एसओ राघवन सिंह, एसआई ज्ञान सिंह, एसआई मुनेन्द्र सिंह के अलावा कालेज के अध्यापक मानसिंह, कौशलेन्द्र सिंह, संजीव बाबू, उपदेश कुमार, सर्वेश कुमार, शिव कुमार भी साथ रहे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


