रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का क्षत-विक्षत शव, सिर और हाथ धड़ से अलग

0
239

फर्रुखाबाद:( कायमगंज संवाददाता) गुरुवार तड़के रेलवे ट्रैक किनारे एक वृद्ध का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव का सिर और एक हाथ धड़ से अलग पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक की निगरानी कर रहे कीमैन ने पश्चिम केबिन से लगभग 50 मीटर दूरी पर चीनी मिल रोड की तरफ ट्रैक किनारे एक शव पड़ा देखा। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था और सिर व एक हाथ कटकर अलग पड़े थे। यह दृश्य देखकर कीमैन सन्न रह गया और उसने तुरंत स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
तलाशी के दौरान जीआरपी को मृतक की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला। नंबर पर संपर्क करने पर मृतक के पुत्र प्रमोद से बात हुई। कार्यवाहक चौकी प्रभारी कीरत कुमार ने मोबाइल पर शव की फोटो भेजकर पहचान कराई। मृतक की शिनाख्त 70 वर्षीय सुमेर निवासी ग्राम सेंदकला थाना रिजोर जनपद एटा के रूप में हुई।
मृतक के पुत्र प्रमोद ने बताया कि वह नोएडा में रहते हैं। उनके पिता मंगलवार को नोएडा से गांव लौटने के लिए निकले थे। उन्हें एटा जाने वाली बस में बैठाया गया था, लेकिन वह कायमगंज कैसे पहुंच गए, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार तक घर न पहुंचने पर उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, गुरुवार को घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग कायमगंज पहुंचे। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध को बुधवार रात चीनी मिल रोड की तरफ घूमते हुए देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]