रेलवे गेटमैंन को पीटने में कंपिल चेयरमैंन पर मुकदमा दर्ज

0
120

raam-ratnaफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कस्बा कंपिल के चेयरमैंन उदय पाल यादव ने रेलवे गेट मैंन को गेट ना खोलने पर पीट दिया| जिससे उनके ऊपर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है| रेलवे पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन पर कई क्रॉसिंग है। बीती रात क्रॉसिंग नंबर 189 पर तैनात गेट मैंन रामरतन रात में ड्यूटी कर रहे थे। रामरतन ने बताया की रात करीब 12.40 बजे मालगाडी गुजरने जा रही थी| जिसके लिये फाटक बंद किया था| उसी समय कंपिल चेयरमैंन उदयपाल यादव अपने चार-पांच साथियों के साथ आये और गेट खोलने को कहा| लेकिन रेलवे फाटक जब गेट मैंन ने खोलने से मना कर दिया तो जब मालगाड़ी गुजर गयी तो चेयरमैंन ने अपने साथियों के साथ रामरतन की पिटाई कर दी| जिससे वह घायल हो गया|

घटना की सूचना गेटमैन ने अधिकारियो को दी| जिसके बाद उसे रात में ही उपचार हेतु जीआरपी थाने में भर्ती कराया गया| जीआरपी कायमगंज में गेटमैंन की तहरीर पर धारा 147,148, 353,223, 504,504 में मुकदमा दर्ज किया गया|

[adrotate banner="2"]