फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद रेलवे में खल्लासी का काम करने वाले युवक झन्नन का शव रेलवे आउटर पर पड़ा मिलने से रेलवे कर्मचारियों में सनसनी फैल गयी।
गोरखपुर के महाराजगंज, धमोली के ग्राम मंगलीपुर परसौली निवासी झन्नन पुत्र चौंके का शव रेलवे आउटर पर पड़ा पाया गया। जिसे रेलवे कालोनी फर्रुखाबाद निवासी विजय गंगवार लोहिया अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। झन्नन फर्रुखाबाद में खल्लासी के पद पर तैनात था। मौत का कारण पता नहीं चल सका है। झन्नन शराब भी पीता था। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है लेकिन अभी तक कोई भी परिजन नहीं आ पाये हैं।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


