रेडीमेड कपड़े की दो गांठे बरामद, चोरी का माल होने की आशंका

0
119

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हाता करम खां निवासी एक चर्चित व्यक्ति के घर से पुलिस ने दो रेडीमेड कपड़ों की गांठों को बरामद किया।  हाता करम खां में चर्चित व्यक्ति के घर पर एक युवक सौरभ किराये पर रह रहा है। जिसके कमरे से पुलिस ने रेडीमेड कपड़ों की दो गांठें बरामद की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने इस सम्बंध में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है और माल को घटना स्थल पर ही सील कर दिया गया है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि माल चोरी का होने की आशंका लग रही है। मामले की विवेचना की जा रही है चोरी की पुष्टि होने पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]