कुन्डा की युवती ने भोलेपुर में लगायी आग

0
97

FARRUKHABAD : इस समय कुन्डा के सीओ जियाउल हक की हत्या के बाद विशेष चर्चा में चल रहे सपा के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के क्षेत्र कुन्डा gril on fireप्रतापगढ़ के ग्राम मोहदीनगर निवासी एक विवाहिता ने भोलेपुर स्थित अपनी ससुराल में आग लगा ली। झुलसी महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

घायल 25 वर्षीय मायादेवी पत्नी गुंजन उर्फ रवीन्द्र की सात वर्ष पूर्व भोलेपुर पश्चिम में शादी हुई थी। मायादेवी के एक चार साल का पुत्र यश व दो साल का विकास है। मायादेवी का पति मजदूरी करने का काम करता है। रवीन्द्र चार भाई हैं, जिनमें सुरेन्द्र, ललई, चन्दन अलग अलग रहते हैं। पति पत्नी में आपसी विवाद अक्सर होता रहता था। शनिवार शाम तकरीबन चार बजे रवीन्द्र मजदूरी करके वापस आया और पत्नी से किसी बात को लेकर विवार हो गया। विवाद के बाद रवीन्द्र घर से बाहर चला गया। गुस्सायी मायादेवी ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। झुलसी हालत में मायादेवी को ससुर जोगराज ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]