रेखा के शपथ ग्रहण में मुझ पर कैमरा फोकस क्यों: जया

0
107

राज्यसभा में अभिनेत्री रेखा के शपथ ग्रहण के दौरान बार-बार अपनी ओर टीवी कैमरा फोकस करने से जया बच्चन बेहद नाराज हैं। जया बच्चन ने इसको लेकर सदन के सभापति हामिद अंसारी से शिकायत भी की है। समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन का कहना है कि आखिर क्यों शपथ ग्रहण समारोह के दौरान टीवी कैमरा बार-बार उस पर फोकस कर रहा था?

[adrotate banner="3"]

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अभिनेत्री रेखा ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी। इस दौरान राज्यसभा टीवी पर रेखा और जया बच्चन को दिखाया जा रहा था। मीडिया में भी कई ऐसे फोटो आए जिसमें दोनों पर विशेष फोकस किया गया था।

जया ने राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से कहा कि वह इस प्रकरण से बेहद दुखी है। पहले भी सदन में सीट आवंटन को लेकर दोनों अभिनेत्रियों के बीच मतभेद की खबरें आई थी। बाद में जया बच्चन ने खुद सफाई देकर मामले को साफ किया था।

[adrotate banner="2"]