रुपये के लेनदेन में गोली मारी, सरियों से पीटा

0
89

फर्रुखाबाद: शमसाबाद के ग्राम संतोषापुर में मंगलवार को रुपये के लेनदेन में एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चलने से एक व्यक्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि दूसरे को सरियों से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

थाना शमसाबाद में ग्राम संतोषापुर निवासी जगदीश पुत्र हिमांचल ने अपने मौसेरे भाई जय सिंह पुत्र जीवन लाल को गांव के ही छविनाथ से चालीस हजार रुपये उधार दिलवाये थे। समय से पैसे वापस न किये जाने पर छविनाथ के तकादे पर जगदीश ने जय सिंह से पैसे लौटाने को कहा। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर जय सिंह ने जगदीश के पुत्र मनोज के सीने में गोली मार दी। जय सिंह समर्थकों ने जगदीश  को भी सरिया व लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

[adrotate banner="2"]