रिश्वत लेने में महिला दारोगा व सिपाही चालक सस्पेंड

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने महिला दरोगा सुधा पाल व आरक्षी चालक दिनेश चंद्र त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है जिससे पुलिस हड़कंप मचा है | कोतवाली कायमगंज में तैनात महिला दरोगा सुधा पाल हुआ आरक्षित चालक दिनेश चंद्र त्रिपाठी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है | जिसमें महिला दारोगा सुधा पाल कोतवाली के चालक सिपाही दिनेश चंद्र त्रिपाठी के साथ कथित रूप से रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं | वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया| यह था मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रानीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने उप निरीक्षक सुधा पाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भूपेंद्र सिंह के अनुसार, उनकी शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच के नाम पर उप निरीक्षक ने उनसे 25 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मजबूरी में उन्होंने 7 हजार रुपये दे भी दिए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया है।
शिकायत के अनुसार, 10 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी अपने बाबा को खेत पर खाना देने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव रानीपुर गौर निवासी अर्जुन पुत्र भूरे सिंह तथा उसके साथियों—सुरजीत पुत्र नरेश सिंह, अनिल कुमार पुत्र नरेश सिंह और लालजी पुत्र जीतू उर्फ टिंकू (निवासी आजमपुर, थाना कम्पिल)—ने उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए।मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था | मुकदमे में विवेचना के लिये 25 हजार मांगे लेकिन 7 हजार दिये |