राहुल बोले ढाई साल में पहली बार पीएम ने किया अच्छा काम

0
159

rahul78लखनऊ:कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। हमेशा पीएम मोदी पर हमला करने वाले राहुल गांधी ने कहा कि बीते ढाई सालों में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छा काम किया है। इससे पहले गुरुवार को सोनिया गांधी ने भी भारतीय सेना के इस कदम की सरहाना करते हुए मोदी सरकार की तारीफ की थी।

[adrotate banner="3"]

राहुल गांधी इन दिनों यूपी में किसान यात्रा कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर वो आज बुलंदशहर पहुंचे जहां उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मोदी जी ने ढाई साल में पहली बार ऐसा ऐक्शन लिया है जो प्रधानमंत्री पद के लायक है। मैं और मेरी पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक के मसले पर पीएम मोदी के साथ हैं। वह जो कर रहे हैं , सही है।

बता दें कि उरी हमले में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पीओके यानी पाक अधिकृत कश्मीर में जाकर सजर्किल स्ट्राइक किए और कई आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया जिसमें कई आतंकियों समेत दो पाकिस्तानी फौजी भी मारे गए।

[adrotate banner="2"]