राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे एक दर्जन कांग्रेसी गिरफ्तार

0
187

फर्रुखाबाद:(फतेहगढ़ प्रतिनिधि) राहुल गाँधी व प्रियंका वाड्रा को हाथरस जाने के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लेनें के मामले से खफा कांग्रेसियों नें प्रदर्शन किया| जिसके बाद जिलाध्यक्ष सहित 12 कांग्रेसियों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कटियार फतेहगढ़ के जेएनबी तिराहे पर पंहुचे और फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गये| सरकार के खिलाफ नारेबाजी और राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों को कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर नें उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माने जिसके बाद पुलिस नें जिलाध्यक्ष विजय कटियार, अभय यादव,अरविंद अग्निहोत्री ,पुजारी कटियार, संतोष बाथम, बादाम यादव, ज्ञानेंद्र प्रताप, अजय अग्निहोत्री, शिवाशीष तिवारी आदि एक दर्जन कांग्रेसियों नें अपनी गिरफ्तारी दी और उसके बाद उन्हें रिहा किया गया|
प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल नें बताया कि एक दर्जन प्रदर्शन कारियों को गिरफ्तार किया गया| उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]