खबर का असर: कालेज संचालक को नोटिस जारी, तीन दिन में माँगा जबाब

0
130

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन और जिला प्रशासन के सख्त आदेश के बाद बाद भी खचाखच छात्रों को कमरे में भरकर क्लास चलाने वाले कालेज की खबर जेएनआई में प्रमुखता से प्रकाशित की थी| जिसको संज्ञान में लेकर कालेज को नोटिस जारी किया गया है|
बीते दिन विकासखण्ड नवाबगंज क्षेत्र के बिराहिमपुर के एसडीआर शिक्षण संस्थान इंटर कालेज नगला पाल विराहिमपुर में बंदी के बाद भी छात्रों से खचा-खच भरा कमरा जेएनआई के कैमरे में कैद हुआ था| जिसके बाद यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी| खबर प्रकाशित होनें के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक नें संज्ञान लिया|
डीआईओएस के आदेश पर कालेज की जाँच करने टीम गयी| टीम नें जाँच रिपोर्ट शाम को डीआईओएस को सौप दी|  जिसके बाद कालेज प्रबन्धक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है| नोटिस का जबाब तीन दिन के भीतर माँगा गया है|
जिला विद्यालय निरीक्षक आदर्श कुमार त्रिपाठी नें जेएनआई को बताया कि मामले में नोटिस जारी किया गया है| नोटिस का जबाब तीन दिन के भीतर माँगा गया है| इसके बाद अग्रिम कार्यावाही होगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]