राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में प्रथम आयी छात्रा को डीएम ने दी एक लाख की चेक

0
125

फर्रुखाबाद: जनपद में खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ने से अब जिला व प्रदेश स्तर पर ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बन रही है। फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला नैन निवासी सुखवीर शाक्य की पुत्री शिवा शाक्या ने एक बार फिर फर्रुखाबाद जनपद का पूरे देश में नाम रोशन कर दिया। रांची में हुई एथिलेटिक्स प्रतियोगिता में हुई दौड़ में प्रथम आने वाली छात्रा को केन्द्र सरकार की तरफ से एक लाख रुपये की चेक पुरस्कार के तौर पर दी गयी।

[adrotate banner="3"]

प्रतिभाओं की दौड़ में फर्रुखाबाद जनपद का नाम हमेशा ही शीर्ष स्तर पर रहा है। चाहे वह आईएएस, पीसीएस परीक्षा हो या आईआईटी। जनपद के युवाओं ने हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया है। वहीं जनपद में विभिन्न खेलों में भी युवाओं की रुचि काफी बढ़ गयी है। जिससे प्रदेश स्तर पर ही नहीं जनपद के युवा राष्ट्रीय स्तर पर पदक व सम्मान पाने में कामयाब हो रहे हैं। फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला नैन निवासी सुखवीर शाक्य की 10 वीं में विद्या निकेतन लखनऊ में पढ़ने वाली पुत्री शिवा शाक्या ने रांची में हुई एथिलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा शिवा शाक्या को केन्द्र सरकार की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। जिसके बाद छात्रा शिवा शाक्या अपनी मां मंजू शाक्या के साथ फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर जिलाधिकारी ने उन्हें एक लाख रुपये की चेक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रा ने अपने मां बाप का ही नहीं पूरे जनपद का नाम देश में रोशन किया है।

[adrotate banner="2"]