राष्ट्रपति-PM का सीधा चुनाव करे जनता: अन्ना

0
123

Annaसागर। समाज सेवी अन्ना हजारे ने आज कहा कि देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव सीधे जनता को करना चाहिए। हजारे ने अपनी जनतंत्र यात्रा के तहत यहां पहुंचने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव जनता द्वारा करने से देश की समस्याओं को सही तरीके से हल किया जा सकता है। देश में जनतंत्र की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान के विपरीत दलीय आधार पर चुनाव हो रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उन्होंने कहा कि जब तक बेहतर छवि के लोग संसद और विधानसभाओं में नहीं पहुंचेगे तब तक राष्ट्र भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हो सकता है। उन्होंने देश की जनता से भ्रष्ट और गुंडा तत्वों को चुनाव में वोट नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि संसद और विधानसभाओं में चरित्रवान लोगों को वोट देकर भेजें। भ्रष्टाचार का मुख्य कारण दलीय आधार पर चुनाव होना है।

[adrotate banner="2"]