अब 25 को अन्ना होंगे फर्रुखाबाद में, सभा और संवाद दोनों करेंगे

0
98

फर्रुखाबाद: एक बार फिर से अन्ना हजारे की सभा की तैयारिया शुरू हो गयी है| गत माह निरस्त हुआ कार्यक्रम दुबारा लगाया गया है| अन्ना हजारे की सभा अब 25 जुलाई को होगी। इस सम्बन्ध में नया कार्यक्रम आ गया है। अन्ना का दो दिवसीय कार्यक्रम रहेगा| जिसमे सभा और जनता से संवाद भी होगा|
ANNA TAIYARI
सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने आज पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दी। सर्वोदय मंडल के मंत्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अन्ना 25 जुलाई को सायं 5 बजे निरीक्षण भवन में रुकते हुए मधुर मिलन स्थित सभा स्थल पहुंचेंगे। अन्ना 26 को प्रातः पूर्व सैनिकों, पूर्व शिक्षकों, अधिवक्ताओं और किसानों से जनसंवाद करेंगे। इसके बाद महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करेंगे। अन्ना का पिछले महीने तय हुआ कार्यक्रम अंतिम क्षणों में स्थगित हो गया था। पत्रकार वार्ता में गोपाल बाबू पुरवार, चन्द्र पाल वर्मा, मुन्ना लाल राजपूत आदि उपस्थित रहे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]