रावण का बध होते ही लगे जयश्री राम के नारे

0
198

फर्रुखाबाद:(कंपिल) जैसे ही भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया| गगन भेदी जय श्री राम के नारे लगने लगे| पूरा मेला मैदान खचा-खच भरा था| भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को काफी मसक्कत करनी पड़ी|
रामलीला मैदान पर भगवान राम ने बुराई पर अच्छाई की जीत कर रावण का वध कर दिया| जिसका मंचन बड़ी ही शालीनता के साथ दिखाया गया। भगवान राम द्वारा दसकंधर पर विजय को देखने के लिये दूर दूर से लोग रामलीला ग्राउंड पर पहुंचे। राईपुर,चिनहटपुर मैदान पर राम-रावण के मंचन को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गये। श्री राम ने विभीषन के कहने पर रावण की नाभि में तीर मारा तो रावण गर्जना के साथ भूमि पर जा गिरा| रावण के गिरते ही जयश्री राम के गगनभेदी नारे गूंज गये| कंपिल रामलीला के कमेटी अध्यक्ष नीरज पांडेय,प्रभात द्विवेदी,राघव शुक्ला,आरेन्द्र यादव,राघव तिवारी,नीलेश यादव जिला पंचायत सदस्य, आदि लोग रहे।
मुख्य अतिथि उदयपाल सिंह यादव, जैन मंदिर के ट्रस्टी पुखराज डागा रहे।
विजय ने रावण के पुतले को लगायी आग
याकूत गंज में आयोजित हुये रावण दहन के कार्यक्रम में रावण वध के बाद उसके पुतले को सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने पुतले को आग के हवाले किया| वह यहाँ मुख्य अतिथि के रूप में आये थे| विजय ने कहा की रावण रूपी बुराई को हम सभी को अपने अंदर से खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए| इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष रमन वर्मा, शिवेंद्र यादव शिब्बू,रिंकू अग्निहोत्री,अरविंद यादव,बंटी यादव,नितिन यादव,आफताब मंसूरी,पूर्व प्रधान महेंद्र, रफी अहमद,अफजल लाल मियां व शाकिर अली आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]