राम नाइक यूपी, केसरीनाथ प. बंगाल के राज्यपाल नियुक्त

0
125

Governerनई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा पांच राज्यपालों के नाम पर मुहर के साथ ही सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पांच प्रदेशों में इनकी नियुक्ति कर दी। राम नाइक को उत्तर प्रदेश, बलरामजी दास टंडन को छत्तीसगढ़, केसरीनाथ त्रिपाठी को पश्चिम बंगाल, पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य को नागालैंड-त्रिपुरा और ओ पी कोहली को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है।

[adrotate banner="3"]

प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के कद्दावर भाजपा नेता राम नाइक को अतिमहत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे बी एल जोशी का स्थान लेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है, जो एम के नारायण की जगह लेंगे। पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता बलरामजी दास टंडन को छत्तीसगढ़, ओ पी कोहली को गुजरात और पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है। उनके पास त्रिपुरा का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वह वी पुरुषोत्ममन का स्थान लेंगे।

सूत्रों के अनुसार कर्नाटक और गोवा के राज्यपाल के नाम का ऐलान शीघ्र हो सकता है। यहां विजय कुमार मल्होत्रा और कैलाश जोशी का नाम सबसे आगे चल रहा है। गौरतलब है कि नई सरकार लगभग डेढ़ दर्जन राज्यों में राज्यपाल बदलना चाहती है। लेकिन इस बारे में बहुत जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। इस बदलाव के बाद करीब आधे दर्जन राज्यों के राजभवनों में इस साल के अंत तक बदलाव देखने को मिल सकता है। [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]