राम नवमी शोभायात्रा की रणनीति बनाकर सौंपी जिम्मेदारियां

0
119

FARRUKHABAD : श्रीराम विविध कला केन्द्र द्वारा आयोजित की जाने वाली राम नवमी शोभा यात्रा एवं राम जन्मोत्सव की तैयारियों हेतु अनुपम कपूर के arun prakash tiwari daduaaप्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयीं।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान प्रथम भगवान श्री राम का निमंत्रण पत्र तैयार किया गया एवं भगवान श्री राम की शोभा यात्रा को भव्य रूप देने के लिए फतेहगढ़ से टाउन हाल तक होर्डिंग लगवायी गयी तथा श्री राम सेवा दल के लिए रामनवमी तथा पटुका तैयार किये गये। भगवान के लिए चार अलग अलग सिंहासन एवं दुर्गा जी का रथ बाहर के कारीगरों द्वारा बनवाये जाने की भी जानकारी दी गयी। ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए विशाल बैन्ड व इण्डिया लाइट को सौंपा गया। ठाकुर जी की बालरूप झांकी व विष्णु सहस्त्र नाम की ध्वनि करते हुए दिलाशा राम एवं मनोज साउण्ड को सौंप दिए गए। प्रशासन, शासन तथा परमीशन की व्यवस्था पूर्ण प्रकाश शुक्ल पुन्नी को सौंपी गयी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

बैठक में अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, श्याम कपूर, किशन कन्हैया, पुन्नी शुक्ला, बंटी सरदार, अशोक मिश्रा, राकेश अग्निहोत्री, रामप्रकाश मिश्रा, पं. श्रवण शुक्ला, मोहन दुबे, दिलाशा राम, राम जी दीक्षित, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]