फर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद) फिर एक बार मोहम्दाबाद क्षेत्र में फायरिंग हो गयी बीते कई दिनों से क्षेत्र कई बार फायरिंग की घटना हो चुकी है| गुरुवार शाम सपा विधायक रामेश्वर व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव के समर्थक आमने सामने आ गये और ताबड़तोड़ गोलिंया चला दी जिससे ग्राम प्रधान सहित दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए है जिन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया जहा से हालत गंभीर होने पर एक को रिफर भी कर दिया गया अस्पताल में पुलिस के आलाधिकारी पंहुचे और जानकारी ली|
कोतवाली के ग्राम फंगुनाहसनपुर के प्रधान बलवीर सिंह यादव के साथ आदित्य कुमार यादव निवासी नगला देवी समर्थको के बीच आज सांय 6.40 बजें त्यागी आश्रम के निकट जबाबी जबरदस्त फायरिंग हुई। गोली लगने से बलवीर व आदित्य घायल हो गये। फायरिंग होते ही इलाके में भगदड़ मच कर दहशत व्याप्त हो गई। व्यापारियो ने दुकाने बंद कर दी। और घरो के दरवाजे बंद कर अंदर दुबक गये।
रामेश्वर समर्थक बलबीर व सचिन समर्थक आदित्य यादव के बीच रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर विवाद भी चल रहा था कोतवाली में आज ही बलवीर ने आदित्य व उसके भाई मयंक यादव, रिंकू तथा लेमन के खिलाफ एनसीआर दर्ज करायी थी जिसमे आरोप था की 2 जून को पेंशन योजना के फार्म भरकर बापस आते समय आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मार देने की धमकी भी दी| 2 जून को आदित्य के भाई मयंक ने प्रधान बलवीर के विरूद्ध पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घायलो को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा आदित्य के पेट में गोली लगने से हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| सुचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभजन चौरसिया,सीओ मोहम्दाबाद योगेश कुमार लोहिया अस्पताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की| कई सपा नेता भी लोहिया अस्पताल पंहुचे|
रामेश्वर व सचिन समर्थको में जबरदस्त फायरिंग, प्रधान सहित दो घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


