रामलला की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

0
171

फर्रुखाबाद:राम नवमी पर रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए लोगों ने शहर भ्रमण किया। मंदिरों में भजन कीर्तन और भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।
श्रीराम विविध कला केंद्र के द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया| रविवार को नगर के रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हॉउस में वैदिक अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे आचार्य प0 शांति स्वरूप त्रिपाठी व प0 शिव नरायण त्रिपाठी वैदिक अनुष्ठान पूर्ण कराये| इसके बाद रविवार शाम को शोभायात्रा चौक,नेहरु रोड,घुमना,सुतहटटी,नालामछरटटा,लोहाई रोड के निकट एक धर्मशाला में समाप्त होगी| इस दौरान कमेटी के संस्थापक विजय दुबे (मटर लाल),अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ,पंकज मिश्रा,किशन कन्हैया सक्सेना,बृजेश मिश्रा,राकेश रस्तोगी,हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]