धम्म यात्रा में 29 को मतदान करने की अपील

0
149

फर्रुखाबाद:डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 128 जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जिसके तहत मुख्य रूप से नगर में धम्म यात्रा निकाली गयी| जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया|
फतेहगढ़ के जेएनवी तिराहे पर स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद धम्य यात्रा शुरू हुई| भोलेपुर होते हुए आवास विकास पंहुची| जंहा लोक अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष डॉ0 अरविन्द गुप्ता ने यात्रा का स्वागत करने के साथ ही उनकी प्रतिमा पर पुष्पा अर्पित किये|भाजपा नेता प्रभात अवस्थी ने भी अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|यात्रा नगर में मुख्य मार्गो से गुजरी| एसडीओ चक्रवर्ती, सत्यपाल बौद्ध, सुमन बौद्ध,, परशुराम बौद्ध, जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट, अजय कुमार, दिवाली लाल, प्रमोद कुमार जाटव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]

कायमगंज में भी भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती और बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सजीव चित्र दर्शाया गया तथागत बुद्ध डॉक्टर अंबेडकर के हाथों को फूल मालाओं से सजाया गया था|अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नानक चंद्र मैं संबोधित करते हुए कहा भारतीय संविधान की रक्षा करने के लिए मजबूत लोकतंत्र बनाना होगा उसके लिए 29 अप्रैल को बढ़ चढ़कर हिस्सा लें शत प्रतिशत मतदान करें|
कन्या प्राथमिक विद्यालय बुढनामऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नानक चंद्र, सह समन्वयक प्रदीप यादव, ग्राम प्रधान अनीता देवी, अमर सिंह शिक्षिका नेहा मिश्रा, किरण अग्निहोत्री, फरजाना अंजुम, राम लखन तथा बच्चों आदि ने डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी|
जहानगंज के बहोरना में बसपा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल सुमन ने डॉ0 भीमराव की 128 वी जयंती  मनायी| राम विलास,रुकमंगल,अजय पाल,अखिलेश संजीब कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="2"]