अयोध्या में रामलला की नही राजा राम की जरूरत

0
219

raamanujफर्रुखाबाद: जिला जेल में बीते कई दिनों नसे शहर में हुये बबाल में बंद हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा से मिलने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज व्रतधर जीयर स्वामी (त्रिदंडी स्वामी) ने भेट की| जेल में मुलाकात के बाद उन्होंने कहा की मोदी साधुओ की और देश की जनता की उम्मीदों पर खरे नही उतरे है| जिससे साधू समाज उनसे काफी नाराज है| इस लिये देश को बीजेपी और संघ से मुक्त करना है|

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि पूर्व में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इशारे पर उनके प्रदेश अध्यक्षको रासुका लगाकर जेल में डाल दिया| उसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा को भी जेल में बंद कर सरकार उत्पीडन कर रही है| उन्होंने कहा की सारे अत्याचार हिन्दू समाज पर ही हो रहे है | यही हालत रही तो विवाद एस्थित बनेगी| बीतेदिनों हुये बबाल में बनाये गये वीडियो में कही भी एक समाज की गलती नही लगती| लेकिन अधिक कार्यवाही एक ही समाज के लोगो पर क्यों कर रही है|

उन्होंने कहा की मोदी सरकार से उन्होंने बहुत उम्मीदे की थी| लेकिन इसका हाल तो कांग्रेस की सरकार से भी खराब है | मोदी ने गौरक्षा करने वालो को ही कातिल बताया इससे समाज के लोगो को बहुत ही जादा आघात लगा है | कही न कही मोदी सरकार किसी के दबाब में है| ना तो राम मन्दिर बनबाया| वल्कि हमे रामलला के दर्शन के लिये इजाजत लेनी पडती है| उसके रखरखाव में जनता का करोड़ो रुपया खर्च हो रहा है वह जनता का पैसा है| हर जगह एक हिन्दू समाज पर ही लाठी चार्ज और कार्यवाही हो रही है| उन्होंने कहा देश को गोद में खेलने वाले रामलला की जरूरत नही बल्कि देश को अब राजा राम की जरूरत है| इसी लिये मन्दिर राजा राम का बनना चाहिए| उन्होंने पूरे शहर में हुये बबाल के मामले की सरकार से मजिस्ट्रेट जाँच की मांग की है| सपा सरकार के लिये उन्होंने कहा कि यदि नही चेते तो आने वाले समय में जनता उन्हें जबाब जरुर देगी| राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी मतधर्म दत्त, हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे |

डीएम-एसपी ने नही की मुलाक़ात
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज व्रतधर जीयर स्वामी की वार्ता जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और एसपी राजेश कृष्णा से मिलने के लिये प्रस्तावित थी| लेकिन बाद में उन्होंने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेट नही की| जिस पर उन्होने दोनों अफसरों पर सपा का एजेंट बता दिया| उन्होंने चेतावनी दी यदि पुलिस ने उनके संगठन के लोगो पर गलत कार्यवाही की तो गम्भीर परिणाम होगा|

[adrotate banner="2"]