मकान की दीवार गिरने से कई गम्भीर

0
123

SHMIMफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला निवासी के मकान की पटिया पर बैठे दर्जनों लोगो पर उसी मकान की दीवार भरभरा कर गिर गयी| जिससे तकरीबन एक दर्जन लोग जख्मी हो गये| आधा दर्जन से अधिक घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया|

[adrotate banner="3"]

बीते दिनों बाइक की भिडंत में मृत हुये मोहल्ला दीवान मुबारक निवासी 26 वर्षीय इमरान के जनाजे में जाने के लिये दो दर्जन से अधिक लोग उसके पड़ोसी अफसर अली के घर के बाहर बनी पटिया पर बैठे थे| तभी अचानक पटिया से सटी दीवार भरभरा कर गिर गयी| जिससे उसमे बैठे 22 वर्षीय शमीम पुत्र सरीफ, 21 आमिर, 26 वर्षीय बंटी पुत्र जहीर अली, 35 वर्षीय मतिम खां पुत्र चुन्ने खां, 19 वर्षीय खालिद पुत्र मुजिन, 24 अयूब पुत्र मकसूर, 35 वर्षीय शरीद पुत्र सियासत सहित एक दर्जन लोग जख्मी हो गये| उनमे से कई को लोहिया अस्पताल एम् भर्ती किया गया| दीवार गिरने से भगदड़ मच गयी|

[adrotate banner="2"]