रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी आस्था

0
154

फर्रुखाबाद: नवरात्र की नवमी तिथि पर बुधवार को मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। व्रतियों ने दुर्गा पूजन कर व्रत खोला। इसके अलावा रामनवमी पर लोगों ने भगवान राम की भी उपासना की।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को रामनवमी के अवसर पर मन्दिरों और घरो में अनुष्ठान हुए। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में माता महागौरी का आह्वान किया और दर्शन कर यज्ञ अनुष्ठानों में आहुतियां दी। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का कारवां पदयात्रा करते हुए दैवीय धामों पर पहुंचे और माथा टेकर खुशहाली की मंगल कामना की। माता के जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। वहीं कई मंदिरों में रामनवमी के अनुष्ठान हुए और जवारों का विसर्जन किया गया।

सुबह के ही देवी मंदिरों में माता भक्तों की रेलमपेल रही। देवी प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार किया। बढ़पुर की शीतला माता, संतोषी माता मंदिर, गुरुगाँव देवी, मठिया देवी, बैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर, जेएनबी रोड स्थित गमा देवी मंदिर में सुबह से अनुष्ठानों का दौर शुरु हो गया। लगभग सभी मन्दिरों में अष्टमी पर यज्ञ हवन हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दी और मंगल कामना की गई। माँ की आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और महाप्रसाद लिया। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये थे|

[adrotate banner="2"]