रामनगरिया मेला चौकी से होमगार्ड की बाइक चोरी

0
111

फर्रुखाबाद : अभी तक आम जनता के घरों व प्रतिष्ठानों को ही चोर अपना शिकार बना रहे थे, लेकिन अब चोरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। मंगलवार को रामनगरिया चौकी में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की चौकी से ही बाइक चोरी कर ली। होमगार्ड ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

होमगार्ड चन्द्रपाल पुत्र अतर सिंह की बीते दिनों से ही रामनगरिया मेले में ड्यूटी लगायी गयी थी। मंगलवार को चन्द्रपाल की ड्यूटी वन चेतना चौकी में लगायी गयी थी जहां वह ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने अपनी बाइक संख्या यूपी 84/8533 चौकी के ही निकट खड़ी कर दी। तभी चोरों ने उनकी बाइक उड़ा दी। यह देख होमगार्ड के होश उड़ गये। होमगार्ड चन्द्रपाल ने रामनगरिया थाना पुलिस को तहरीर दी है।  चन्द्रपाल ने बताया कि बाइक बिछवां निवासी उसके बहनोई रावेन्द्र सिंह पुत्र शिवकुमार के नाम थी।

[adrotate banner="2"]