रामनगरिया में जीजा बताकर महिला से ठगी कर रहे युवक को धुना

0
93

thagफर्रुखाबाद: गंगा तट घटियाघाट पर इस समय विशाल रामनगरिया प्रदर्शनी व मेले में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए मेले में चोर उचक्कों के अलावा ठग भी सक्रिय हो गये हैं। मंगलवार को एक कमालगंज निवासी महिला को अपनी सलहज बताकर एक युवक ठगी कर रहा था तभी उसके पति व अन्य लोगों ने मिलकर उसे जमकर पिटायी कर दी। जिसके बाद ठग को पुलिस को सौंप दिया गया।

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को कमालगंज निवासी शलील अपनी पत्नी राधा के साथ गंगा स्नान करने घटियाघाट रामनगरिया पहुंचा। जहां पर उसने व उसकी पत्नी राधा ने पहले गंगा स्नान किया जिसके बाद सलील कोई सामान खरीदने मेले में चला गया व पत्नी राधा को गंगा तट पर ही बैठा गया। इसी समय एक व्यक्ति ने राधा से आकर कहा कि वह उसके पति सलील का जीजा है और वह महिला को 100 रुपये का नोट देने लगा। जिस पर राधा ने कहा कि यदि आप बहनोई हो तो हम रुपये ले नहीं सकते, आपको दे जरूर सकते हैं। जिसके बाद महिला ने 200 रुपये निकालकर युवक को दिये। रुपये देते ही उसका पति सलील भी वहां आ पहुंचा। सलील को यह सब देखकर समझते देर नहीं लगी और आनन फानन में उसने युवक की पिटायी करनी शुरू कर दी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी ठग की पिटायी की व पुलिस को सौंप दिया।

[adrotate banner="2"]