FARRUKHABAD : मंच पर जनपद व गैर जनपद के नेता विधायक व मंत्री मौजूद थे। भीड़ जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। मौका था विजय सिंह के भाषण का। माइक पर आते ही विजय सिंह फफक कर रो पड़े। उनकी आंखों से मोटे मोटे आंसू आ गये।
सदर विधायक विजय सिंह को बोलने के लिए संचालक मुन्ना यादव ने बुलाया। विजय सिंह ने माइक पकड़ते ही जनता से कहा कि मैने कुछ समय पहले एक बहुत बड़ी भूल की थी, कि सपा छोड़ दी। उन्होंने मंच पर बैठे रामगोपाल यादव से कहा कि वह पुनः पार्टी की सेवा में दमयंती सिंह के माध्यम से आ गये हैं। भविष्य में वह पार्टी छोड़ने की बात तक नहीं सोचेंगे और सपा के झण्डे में लिपट कर ही शमशान जायेंगे। सदर विधायक इतना बोलते ही फफक कर रो पड़े।
भीड़ ने विजय सिंह जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिये। विधायक की बातें रामगोपाल ने बड़े ही गंभीर तरीके से सुनीं। विजय सिंह ने रामगोपाल यादव को सोने की चेन व लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव को भी सोने की चेन देकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
चन्नू यादव व जग्गू यादव ने प्रो0 रामगोपाल को चांदी का रथ, लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह ने चांदी की साइकिल, राजेश पाठक ने चांदी का मुकुट, जोगेन्द्र सिंह यादव ने सोने का मुकुट रामगोपाल यादव को भेंट किया। विधायक ने श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित, राज्य मंत्री आलोक शाक्य को प्रतीक चिन्हं दिया व शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा विजय सिंह ने डा0 अनार सिंह, डा0 जितेन्द्र यादव, इजहार आलम सहित अन्य लोगों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
पढ़े: चुनावी पिटारा- उस्ताद ने नहीं पहनी किसी की टोपी!


