कांग्रेस को झटका: संजीव मिश्रा बाबी ने भी की साइकिल की सवारी

0
104

FARRUKHABAD : 24 घंटे पूर्व ही विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर अपना तन मन धन न्यौछावर करने की कसमें खाने वाले व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष व कांग्रेस नेता संजीव मिश्रा बाबी ने आखिर साइकिल की सवारी करना पसंद कर लिया।sanjeev mishra boby

[adrotate banner="3"]

सपा लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के बेबर रोड स्थित चुनाव कार्यालय के उदघाटन में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता रामगोपाल यादव के सामने कांग्रेस नेता संजीव मिश्रा बाबी ने कांग्रेस छोड़ सपा में आने का एलान कर दिया। रामगोपाल ने संजीव मिश्रा को सपा में शामिल कराया। संजीव मिश्रा के साथ ही साथ के के चतुर्वेदी ने भी सत्ता के सामने हथियार डाल दिये। वैसे भी जनपद में कांग्रेसियों की संख्या लेस मात्र ही बची है। इसमें भी अब कुछ सत्ता के आगे कुछ वर्षों से कांग्रेस में खाक छानने के बाद नतीजा न आता देख पार्टी से बाहर जाने का मन बना रहे हैं। इनमें ही संजीव मिश्रा बाबी का नाम सम्मलित हो गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बीते दिन ग्राम घारमपुर निवासी कांग्रेस नेता ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह के आवास पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ मंच साझा करने व कांग्रेस के पक्ष में ओजस्वी भाषण देने वाले संजीव मिश्रा बाबी ने सपा में शामिल होकर एक बार फिर सत्ता का लुत्फ उठाने का मन बना लिया।

[adrotate banner="2"]