राधे मां पर लगे सनसनीखेज आरोप, दर्ज हो सकता है नया केस

0
248

radhhhhhनई दिल्ली:खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां पर नए आरोपों की बारिश हुई है। अब हिमाचल प्रदेश के एक महंत ने राधे मां पर उन्हें जान से मरवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महंत का आरोप है कि राधे मां के सहयोगी भी उन्हें जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। महंत ने स्थनीय पुलिस से धमकी की शिकायत की है।

[adrotate banner="3"]

बता दें कि राधे मां पर आरोप लगाने वाले महंत श्याम सुंदर दास वो शख्स हैं जिसने राधे मां के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। श्याम सुंदर दास खुद को राधे मां का गुरू भाई बताते हैं। दोनों ने एक ही गुरू से शिक्षा ली है। महंत ने राधे मां पर उनके गुरु को मौत के गर्त में धकेलने का आरोप भी लगाया था। श्याम सुंदर दास कांगड़ा-चंबा जिले की सीमा पर हटली के श्रीराम मंदिर में महंत हैं।

दास ने आरोप लगाया है कि पंजाब के मुकेरियां जिले के दो लोगों ने उन्हें राधे मां की तरफ से धमकी दी थी। दास ने चंबा पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा है कि राधे मां के साथी पवन कमार उर्फ पम्मा पहलवान और मंगलेश कुमार ने राधे मां के खिलाफ मुंह खोलने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

राधे मां पर महंत द्वारा लगाए आरोपों पर एसएसपी वीर बहादुर ने कहा है कि ‘चौवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच की जाएगी, अगर आरोप सही निकलते तो राधे मां के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

[adrotate banner="2"]