भाई ने प्रेम किया, पंचायत ने सुनाया बहन के रेप का फरमान

0
103

08march2010love marriegeबागपत:पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के सांकरौद गांव में दलित और दूसरी बिरादरी के युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग के मामले ने दोनों जातियों के बीच पैदा हुई दूरी को और बढ़ा दिया है। वहीं, इस मामले का राजनीतिकरण भी शुरू हो चुका है। बीएसपी विधायक लोकेश दीक्षित ने युवक के घर पहुंचकर दलित परिवार से मुलाकात की।

[adrotate banner="3"]

उधर, दलित दंपति ने मीडिया से कहा कि गांव में दबंगों ने उनका जीना मुश्किल किया हुआ है। दलित दंपति धर्मपाल और उसकी पत्नी ने विधायक के सामने मीडिया को बताया कि उनका बेटा और गांव की युवती प्रेम-प्रसंग के चलते फरार हो गए थे। हमने दोनों को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया था। दंपती ने खुद पर कभी भी हमला होने का अंदेशा जताया है। इस तनाव ने पुलिस-प्रशासन का सिरदर्द भी बढ़ा दिया है। सतर्कता बरतते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के सांकरौद गांव में दलित और दूसरी बिरादरी के युवक-युवती के प्रेम प्रसंग ने दोनों जातियों के बीच पैदा हुई खाई को और गहरा दिया है।वहीं, खाप पंचायत के फैसले ने मामले को नया रंग दे दिया है। दलित युवक की बहन के साथ रेप कर उसे गांव में नग्न घुमाने के फरमान ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिया है।

दलित युवक की बहन ने खुद पर सुनाए गए खाप पंचायत के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में फरियाद लगाई है। लड़की के भाई से जुड़े मामले की जांच हो ही रही थी कि तभी एक नया मोड़ आ गया। दलित लड़के का जिस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि नौकरी दिलाने के बहाने लड़का उसे दिल्ली ले गया था जहां उसके साथ रेप किया गया।इस दलित लड़के को पिछले महीने के आखिर में लड़की के साथ दिल्ली में पकड़ा गया था। लड़की शादीशुदा थी और उसके घरवालों ने दलित लड़के पर लड़की को बरगलाने का इल्जाम लगा दिया। चूंकी लड़की ने उस वक्त इस तरह का कोई बयान नहीं दिया था, इसलिए पुलिस ने लड़के पर अपहरण का मुकादमा दर्ज करने के बजाय उसे नारकोटिक्स ऐक्ट में जेल भेज दिया।

[adrotate banner="2"]