राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार, चार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

0
17

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सातनपुर मंडी रोड स्थित महासंघ के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार सारस्वत ने की। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राकेश चंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं अभिषेक वाजपेयी, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के मनीष मिश्रा और शिव कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि सभी पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके हितों की रक्षा करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत, महासंघ के कोषाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, अशोक कुमार, मोहनीश सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]