राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में हुआ निधन

0
148

नई दिल्ली: राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। वो पिछले 6 महीनों से सिंगापुर में इलाज करा रहे थे। अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। और वो 64 साल के थे। अमर सिंह सिंगापुर के एक अस्पताल में आईसीयू में एडमिट थे और उनका परिवार वहां पर मौजूद था। इससे पहले साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी।
अमर सिंह भारतीय राजनीति में एक बड़े नेता थे जो कि उत्तर प्रदेश से थे और समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में से एक थे। अमर सिंह के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा  ‘वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंह को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’
अमर सिंह अपने हिन्दी ज्ञान और बड़े राजनैतिक संबंधों के लिए जाने जाते थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे। फिल्मी जगत में भी अमर सिंह की अच्छी पकड़ थी। अमर सिंह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के खास दोस्तों में से थे। बीच में अमर सिंह और अमिताभ के बीच दूरियां हो गई थी, जिसपर उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]