राज्यकर्मियों को दीपावली पर 3500 के बोनस का तोहफा

0
96

मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश के पंद्रह लाख राज्यकर्मियों को दीपावली पर 30 दिन के वेतन के बराबर या अधिकतम 3500 रुपये बोनस देने की घोषणा की है। इससे सरकार पर 506 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।

[adrotate banner="3"]

राज्य सरकार की ओर से समूह ग एवं घ के कर्मचारियों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस दिया जाएगा। इस बोनस का लाभ सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक संस्थाओं, स्थानीय निकाय के कर्मचारियों, वर्कचार्ज कर्मचारियों के साथ कैजुअल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा। अनुमन्य राशि का 50 फीसदी कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत नगद भुगतान किया जाएगा।

दीपावली पर बोनस के साथ ही सरकार त्योहार से पहले वेतन देने की तैयारी भी कर रही है। इसके साथ ही राज्यकर्मियों को डीए देने पर भी विचार चल रहा है। केंद्र की ओर से सात प्रतिशत डीए कर्मचारियों को दिया जा चुका है जबकि राज्य में अभी नहीं दिया गया है। डीए देने पर लगभग लगभग 1600 करोड़ रुपये का व्ययभार आने का अनुमान है।

[adrotate banner="2"]