राजनाथ, मुलायम, माया को SC से झटका, छिनेंगे सरकारी आवास

0
143

SC kortनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि राज्य के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को इस पद पर रहते मिले आवास के वह हकदार नहीं हैं। इन पूर्व मुख्यमंत्रियों में नारायण दत्त तिवारी, मुलायम सिंह यादव, राजनाथ सिंह, मायावती, कल्याण सिंह और राम नरेश यादव के नाम हैं।

[adrotate banner="3"]

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से 2 महीने में सरकारी बंगला खाली करने को कहा है। SC ने माना कि ये पूर्व सीएम सरकारी आवास के हकदार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला एनजीओ लोक प्रहरी की याचिका पर सुनाया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरे देश में लागू होता है। ऐसे में किसी भी राज्य में सरकारें पूर्व सीएम से आवास खाली करने के लिए कह सकती हैं।

[adrotate banner="2"]