राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र रक्षक को दी अंतिम विदाई

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) लोकतंत्र रक्षक सेनानी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया| उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ| उन्हें अंतिम विदाई देनें वाली हर आंख नम थी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गुपुर निवासी 85 वर्षीय भूपाल सिंह पुत्र निहाल सिंह डीआरमिसा के समय 7 मार्च 1976 में जेल में बंद रहे|वह 7 दिसम्बर 1977 को जेल के बाहर आये| उनकी पत्नी रामादेवी की 20 वर्ष पहले ही मौत हो गयी है|
बीते काफी  लम्बे समय से वह साँस की समस्या आदि से परेशान थे| उनका सैफई में इलाज चल रहा था| उन्होंने वही अंतिम साँस ली| जिसके बाद उनके निवास पर सीओ राजवीर,एसडीएम विजेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश आदि पंहुचे| उन्होंने तिरंगा उढ़ाकर उनमे सलामी दी| पुलिस लाइन से दरोगा मुन्ना लाल की टुकड़ी ने पंहुचे उन्हें सलामी दी| उसके बाद उनका काली नदी पर अंतिम संस्कार किया|