फर्रुखाबाद: नगर क्षेत्र के मोहल्ला बजिरया फील्ड निवासी एक 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में राक्रांपा महिला मोर्चा की से पीड़ित बालिका के परिजनों के साथ प्रदेश सरकार के विरुद्ध कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
[adrotate banner="3"]
पीड़ित परिवार को मोआवजा दिये जाने की मांग को लेकर महिला राक्रांपा कार्यकत्रियों ने जोरदार प्रदर्शन किया व बसपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। विदित है कि शहर कोतवाली के मोहल्ला बजिरया फील्ड, मालियों वाली गली निवासी 12 साल की बालिका के साथ गत सप्ताह दुष्कर्म की घटना हुई थी। मऊदरवाजा पुलिस अभियुक्त को जेल भेज चुकी है। घटना के बाद से बालिका की तबियत खराब है। महिलओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग भी की।
[adrotate banner="2"]


