लखनऊ:पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सौभाग्यवती स्त्रियां कार्तिक कृष्ण चतुर्थी रविवार 20 अक्टूबर को करक चतुर्थी व्रत करेंगी। उस दिन मां गौरी संग भालचंद्र गणेशजी की अर्चना कर चंद्रोदय के समय चंद्रदर्शन कर निर्जला व्रत संपन्न करेंगी।
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं।सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं, फिर रात को चंद्रमा के निकलने पर अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत सुबह से लेकर रात को चांद के दर्शन और पूजन के बाद समाप्त हो जाता है।
करवा चौथ पर जरूर खरीदें ये चीजें:
करवा चौथ पर लाल साड़ी नए वस्त्र खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लाल रंग विवाहिता स्त्री के सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक होता है। इसलिए इस दिन महिलाएं पारंपरिक रूप से लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनती हैं। इसके साथ ही सोलह श्रृंगार भी उतना ही जरूरी होता है। इसके अलावा दुपट्टा, कांच की चूड़ियां और बिंदी खरीदना भी शुभ माना जाता है।
करवा चौथ के अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी भी बहुत शुभ मानी जाती है। सोने के आभूषण समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माने जाते हैं। खासकर आप मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां और पायल जैसी आभूषण खरीद सकते हैं, क्योंकि ये सुहाग का प्रतीक होते हैं।

करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार की सामग्री की भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसमें बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, कंगन और महावर आदि जैसी चीजें शामिल होती हैं। इन सभी चीज़ों को खरीदना और इनका उपयोग करना महिलाओं की सुंदरता को और बढ़ा देता है। इसलिए विशेषकर इस दिन में मेहंदी लगाना अनिवार्य होता है,जो पति के प्रति प्रेम और समर्पण का संकेत माना जाता है।
रविवार को महिलाएं रखेंगी करवा चौथ व्रत,7:42 पर होगा चाँद का दीदार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


