रविवार को भी खुलेगा उप निबंधक कार्यालय, होंगे रजिस्ट्री कार्य

0
272

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में राजस्व बढ़ाने को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी के तहत अब रविवार को भी उप निबंधक कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है, जहां विक्रय पत्र (रजिस्ट्री) सहित अन्य पंजीयन कार्य किए जाएंगे।
उप निबंधक सदर फर्रुखाबाद रविकांत ने बताया कि 22 मार्च (रविवार) को भी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा। इस दिन आमजन अपने विक्रय पत्रों की रजिस्ट्री और अन्य पंजीकरण से जुड़े कार्य आसानी से करा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले अधिक से अधिक राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे जहां लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी, वहीं लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण भी संभव हो सकेगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]