रमन हत्याकाण्डः आखिर बाबा को किसने उपलब्ध कराया था बच्चा

0
109

फर्रुखाबाद: रमन हत्याकाण्ड के मास्टर माइण्ड निकले हरनाथ सिंह बाबा को बच्चा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का पुलिस अभी तक खुलासा करने में असमर्थ रही है। रामप्रकाश के घर के सामने से रमन को ले जाने वाला वह कौन सा व्यक्ति था जिसने बाबा को ट्यूवेल तक बच्चे को ले जाने में मदद की है, यह बात पुलिस के लिए अभी भी एक पहली बनी हुई है।

[adrotate banner="3"]

गढ़िया गांव से बच्चे को हरनाथ बाबा तक पहुंचाने में आखिर किसका हाथ है और कौन प्रकाश के इस बच्चे की हत्या कराने के पीछे अपने मकसद को कामयाब कर रहा है। हरनाथ बाबा गढ़िया गांव में गया नहीं था वल्कि उसे बच्चा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रकाश के किसी खास व्यक्ति ने ही हरनाथ बाबा को बच्चा उसके घर से बुलाकर सौंप दिया। क्योंकि शाम तकरीबन 6 बजे कोई भी व्यक्ति बच्चे को जबर्दस्ती घर से उठाकर नहीं ले जा सकता और न ही किसी संदिग्ध व्यक्ति को उस दौरान वहां देखा गया। बच्चा भी किसी परिचित व्यक्ति के इशारे पर उसके पीछे पीछे चला गया और वह व्यक्ति अपने मनहूस इरादे में कामयाब भी हो गया। गांव के बाहर जाकर उसने हरनाथ बाबा को बच्चा उपलब्ध करा दिया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने बताया कि दोनो आरोपियों के जेल जाने के बाद अब हरनाथ सिंह बाबा को तलाश किया जा रहा है। बाबा की गिरफ्तारी के बाद खुलासा होगा कि आखिर गढ़िया से रमन को बाबा तक किसने पहुंचाया था।

[adrotate banner="2"]