फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बहनों को खूब लुभा रही हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार में अलग-अलग तरह की राखियां उपलब्ध हैं। कीमतों में भी काफी विविधता है। बाजार में एक रुपये से लेकर 90 रुपये तक की राखियां बिक रही हैं। रक्षा बंधन पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। जिसको लेकर बाजार भी सज गए हैं। वहीं व्यापारियों को भी इस बार अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है।
भाई बहन के पवित्र प्रेम के इस त्योहार को लेकर शहर से लेकर गांव तक के बाजार सज गए हैं। बाजार में सबसे सस्ता रेशम की पारंपरिक राखी है, जबकि डिजाइन के साथ राखी की कीमत भी अलग-अलग है।
बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी
बाजार में बच्चों को लुभाने वाली कार्टून राखी की आकर्षक रेंज मौजूद हैं। इसमें डोरेमोन, छोटा भीम, बेन टेन, मोटू पतलू, बार्बी डॉल और डबलू-बबलू सहित म्यूजिक-लाइट्स राखी शामिल हैं। ये राखियां रुपये से लेकर 100 रुपये तक उपलब्ध हैं। चांदी की भाई लिखी राखी 500 रुपये, लट्टू वाली राखी 150 रुपये, बैटमैन राखी 150 रुपये, लुम्बा राखी 20 से लेकर 350 तक, कुंदन धागा 10 रुपये से लेकर 100 तक बिक रहा है। इसके साथ ही स्टोन वर्क वाली राखी 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में उपलब्ध है।
रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, उमड़ रही भींड
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



