रंगभूमि जब सिय पगु धारी, देखि रूप मोहे नर नारी

0
359

sri-raam-varatsri-gneshफर्रुखाबाद: श्री राम विवाह की शोभायात्रा में सभी बरातियो ने जमकर लुफ्त उठाया| वही राम-सिया के विवाह मंचन से बारात तक के कार्यक्रम में सभी मनोहारी झाँकियो को देख कर श्रद्धालु भावविभोर हो गये| राम बारात में जैसे ही श्री राम के गले में सीता जी ने वरमाला डाली तो रामचरित मानस की चौपाई “रंगभूमि जब सिय पगु धारी। देखि रूप मोहे नर नारी लोगो की जवान पर तैर गयी|

[adrotate banner="3"]

शहर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन से प्रारम्भ की गयी श्री राम लीला मण्डल की राम बारात शहर के चौक से लोहाई रोड, गुदड़ी, पक्कापुल, किराना बाजार, से पुन: चौक होते हुए नेहरु रोड घुमना से होते हुए जनकपुरी लिंजीगंज बाजार के लिये रवाना हुई| | जंहा राम सिया का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा| बरातियो ने नौटंकी का भी जमकर लुफ्त उठाया| जगह-जगह भीड़ भी राम बारात का दर्शन उत्साह पूर्वक कर रही थी| पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गयी | जगह-जगह श्री राम विवाह की शोभायात्रा की आरती उतारी गयी| पुष्प वर्षा भी हुई|

वही बारात में गणेश जी, सूर्य देव, शंकर जी, विष्णु व लक्ष्मी, दुर्गा जी, रामदरवार, सरस्वती, ब्रह्मा, श्री कृष्ण राधा, आदि की लगभग तीन दर्जन से अधिक झाँकियाँ निकाली गयी| इस दौरान राम लीला कमेटी की अध्यक्ष डॉ० रजनी सरीन, लाल जी टंडन, संजय गर्ग, मटन दुबे आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]