उत्तर-प्रदेश में जंगलराज,थानों में हो रही लूट: बसपा

0
114

फर्रुखाबाद:बसपा की बैठक में भाजपा को जमकर कोशा गया| वही यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला| बसपा ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से जंगलराज कायम हो गया है| थानों में खुली लूट हो रही है| आगमी लोक सभा चुनाव में जुमलेबाजी की सरकार को जनता जबाब देगी|
शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभाभवन में आयोजित कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि जब तक मायावती पीएम की कुर्सी पर नही बैठती तब तक कार्यकर्ता अपने क्षेत्रो में तेजी के साथ लग जाये| उन्होंने कहा की अकेले कोई लड़ाई नही जीती जाती| उन्होंने प्रतिएक कार्यकर्ता को कहा की प्रतिदिन एक व्यक्ति को बसपा के साथ जोड़े| उन्होंने बीएसपी की उपलब्धियों को गिनाया| प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की बीते दिनों हुये चुनाव में बीजेपी की जमानत जप्त हो गयी है|
बीजेपी केबल जुमलेबाजों की पार्टी है| कांग्रेस व बीजेपी के समय में देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है| बीजेपी ने राम के नाम पर वोट लिया लेकिन राम मंदिर आज तक नही बना | भगवान राम के नाम पर बीजेपी ने सरकार बनायी लेकिन मंदिर नही बनाया और अटल की सरकार ने तो अशोक की लाट को हटाकर नोट पर महात्मा गाँधी का चित्र लगा दिया| उन्होंने आरोप लगाया की बीजेपी सरकार में थाना व तहसीलों में बिना पैसे के काम नही होता| डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ गये है| बीजेपी केबल पूंजी पतियों को मालामाल करने का काम कर रही है| विजय माल्या,नीरव मोदी अरबों रूपये लेकर भाग गये| वही काला धन विदेशों में दो गुना हो गया| उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है| जिसे अब जनता उखाड़ फेंकने के लिये तैयार है| वही किसानो को गन्ने का बकाया भुगतान नही दिया गया| इस लिये देश की पीएम मायावती ही बनेगी|
विशिष्ठ अतिथि नौशाद अली, एमएलसी भीम राव अम्बेडकर आदि ने भी विचार व्यक्त किये| सतीश जाटव, हरगोविंद, जोंन इंचार्ज अखिलेश अम्बेडकर, जोंन इंचार्ज बौद्धप्रिय गौतम, स्वदेश पाल, जैमिनी राजपूत, श्रीकृष्ण गौतम आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]