बसपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने मंच पर गाली-गलौज,नारेबाजी

0
118

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने पदाधिकारियों पर गम्भीर रूप से आरोप लगाते हुये कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया| कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की|
बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में पंहुचे| जंहा कुछ कार्यकर्ता उनके मंच पर पंहुचते ही भड़क गये| उन्होंने नौशाद अली व जिलाध्यक्ष बसपा के खिलाफ मंच से ही नारेबाजी कर गाली-गलौज कर दिया| कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की मुख्य जोंन इंचार्ज नौशाद अली पर रूपये लेकर पद बाँटने का आरोप लगाया| काफी देर कार्यकर्ताओं ने मंच से लेकर सड़क तक अपना विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की| बाद में जैसे-तैसे मामला शांत किया गया| उन्होंने आरोप लगाया कि जोन कोआर्डीनेटर नौशाद अली ने विजय भास्कर को जिलाध्यक्ष बनाकर संगठन बर्बाद कर दिया है। नौशाद अली व जिलाध्यक्ष को यदि नहीं हटाया गया तो वह लोग पार्टी में काम नहीं करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस सम्बन्ध में जेएनआई को बताया कि कार्यकर्ता पार्टी के बच्चे है यह सब चलता रहता है| वह बैठकर निपटा लेंगे|लेकिन अनुशासन तोड़ने वालों पर पार्टी कार्रवाई जरूर करेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]