यूपी में अब रात 10 बजे तक खुलेंगी शराब और बीयर की फुटकर दुकानें, बढ़ा समय

0
226

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब शराब और बीयर की फुटकर दुकानें सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी। अभी तक इनके खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक निर्धारित था। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर बनाए गए कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह पाबंदी रहेगी। अपर आबकारी आयुक्त लाइसेंसिंग एवं औद्योगिक विकास हरिश्चंद्र ने मंगलवार को इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी व देसी शराब की फुटकर दुकानें, माडल शॉप और बीयर शॉप अब सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी। इस संबंध में आबकारी विभाग ने आदेश जारी किया है। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने पर शराब की दुकानें भी बंद हो गई थी। राजस्व का नुकसान रोकने के लिए शासन ने चार मई को शराब की दुकानें खोलने का निर्णय लिया। सुबह 10 से शाम सात बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति मिली। करीब दो माह बाद दुकानें रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]