यूपी में अपराध अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम: रामगोपाल

0
107

ramgolaफर्रुखाबाद: सदर विधायक विजय सिंह के पुत्र के शादी समारोह में शिरकत करने आये प्रदेश सरकार के राज्य सभा सांसद व सपा के राष्ट्रीय माहसचिव प्रो० रामगोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय में बैठक करने के बाद कहा की प्रदेश में है ही नही और जो होता है तो उसको जल्द ही वर्कआउट कर दिया जाता है| प्रदेश में अपराध अन्य राज्यों की तुलना में काफी काम है|

[adrotate banner="3"]

रामगोपाल यादव ने कहा की दिल्ली विधान सभा में जो माहौल है वह बीजेपी की नाकामी है| केंद्र सरकार ने बीते नौ माह की सरकार में अपने वादो को पूरा नही किया| जिसका जबाब दिल्ली की जनता उन्हें दिये दे रही है| उन्होंने केजरीवाल की जमकर तारीफ की और उन्हें किरण बेदी से बेहतर बताया|

अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में कम अपराध होने का दाबा करते हुये श्री यादव ने कहा कि घटना होने पर सरकार प्रभावी कार्रवाई करती है। उन्होने कहा कि प्रदेश के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नही है। लोकायुक्त स्वंय बयान देते है, उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। नई नियुक्ति भी हो जायेगी। श्री यादव ने कहा कि संगठन की बैठक अच्छे मौहाल में हुई है।

कार्यकर्ताओं को निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर नजर रखने एवं किसी के साथ अन्याय न होने के लिये कहा गया है। संगठन में गुटबंदी नही है यदि मेरे सामने गुटबंदी आई तो खत्म हो जायेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, डॉ० सुबोध यादव, नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, विधायक अजित कठेरिया, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी,

[adrotate banner="2"]