जीवन के उत्थान के लिए आचरण जरूरी:विहिप

0
75

vvhip copyफर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मलेन में कहा गया की जीवन में यदि उत्थान चाहिए तो अपने अंदर अच्छे आचरण का समाबेश करना चाहिए|

[adrotate banner="3"]

सम्मेलन में बोलते हुए विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री अवध बिहारी मिश्रा ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का निर्माण हिन्दू समाज कि समस्याओं का निवारण के लिए हुआ है| हिन्दू समाज के उत्थान के लिए विहिप समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है| उन्होंने कहा कि हिन्दुओ के धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने हेतु कानून बनाने कि आवश्यकता है| केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि आजादी कि लड़ाई जिन्होंने साथ दिया पूर्ण भारत में राम राज्य की कल्पना की थी| उन्होंने कहा की राम सबकी रक्षा करते है| हिन्दू रक्षा में विश्व हिन्दू परिषद सदैव तत्पर है| उन्होंने कहा की जीवन में यदि उत्थान चाहिए तो अपने अंदर अच्छे आचरण का समाबेश करना चाहिए|

इस दौरान डॉ० ब्रह्म दत्त अवस्थी, देवी सहाय पालीवाल, संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कांत मिश्रा, अंकुर राजपूत, नन्द किशोर , महेंद्र सिंह, अरुणप्रकाश तिवारी ददुआ, रामकुमार अग्रवाल, महंत बालक दास, जिलामंत्री रविन्द्र सिंह भदौरिया , राधव दास आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]