लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ताकि वे वक्त आने पर खुद की कर सकें।
[adrotate banner="3"]
यादव ने कहा की यहां वुमेन पावरलाइन के कामकाज की समीक्षा बैठक में महिलाओं के उत्पीडन संबंधी अपराधों पर की जा रही कार्रवाई के प्रभावी और नियमित अनुश्रवण के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से निर्णय लिए जाएं। इस दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ए.एल. बनर्जी और पुलिस महानिदेशक कार्यालय में स्थापित महिला सेल की प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक सुतापा सान्याल भी मौजूद थीं।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


