यूपी के दर्जा मंत्रियो का खेल ख़त्म, कई दर्जन बर्खास्त

0
96

akhilesh yadavलखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के कई दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। प्रदेश सरकार से जुडे सूत्रों की माने तो प्रदेश में वर्तमान में दर्जा प्राप्त मंत्रियों की संख्या 82 है।

[adrotate banner="3"]

बर्खास्त किए गए लोगों में विभागों के अध्यक्ष व सलाहकार शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद अब संवैधानिक पदों पर तीन लोग ही शेष हैं जिसमें गोपालदास नीरज, एनसी बाजपेई, उदय प्रताप शामिल हैं। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि यह कार्रवाई क्यों की गई है। यहां तक की इसकी कोई अधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी नहीं नहीं की गई है।

दर्जा मंत्रियों पर कार्रवाई की बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी राष्ट्रीय अधिवेशन में कही थी। लेकिन दीवाली के तुरंत बाद इस तरह की कार्रवाई की उम्मीद किसी को नहीं थी।

इसके पहले लोकसभा चुनाव में हार के बाद सरकार ने 20 मई को 36 दर्जा मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया था। जिसमें से कुछ बहाल भी हो गए थे। [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]